Top News

हाथरस- मोहनगंज स्थित पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से काग्रेंसियों ने पाक की अर्थी निकाल फूंका पुतला

हाथरस। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के बैनर तले मोहनगंज स्थित पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से पाकिस्तान की अर्थी निकाली गई तथा अर्थी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गो से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ गुजरी तथा शहर के बीचों बीच घंटाघर पर पाकिस्तान की अर्थी को आग के हवाले कर दिया।
जिलाध्यक्ष ओके ने कहा कि जम्मू के उरी में आतंकवादी जवानों पर हमला जिसमें भारत के 17 सपूत जवान शहीद हो जाते हैं ये देश पर 26 सालों में सबसे बडा हमला है। परंतु भारत की गूंगी बहरी मोदी सरकार गुम होकर मीटिंग करने में जुटी है।
इसी दौरान एनएसयूआई के प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कडा रूख करे और जल्द जबाब दे ताकि उन शहीद जवानों को इंसाफ मिल सके। वरना देश की 150 करोड जनता का मोदी और बीजेपी सरकार से भरोसा उठ जायेगा। अर्थी फूंकने व सभा में विभागाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, महासचिव अखिलेश गौतम, प्रेमपाल सिंह, पप्पू चैधरी, बुद्धसैन, भीमराज, पवन शर्मा, राकेश बाबू, प्रमोद कुमार, लोकेन्द्र, नन्हे सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने