Top News

हाथरस- महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा जयन्ती निकालने हेतु मौहल्ला माईयान स्थित बाल्मीकि मंदिर पर कशमीर खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक, बाल्मीकि शोभायात्रा के अध्यक्ष बने विनोद कुमार कोमल

हाथरस। महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा जयन्ती निकालने हेतु मौहल्ला माईयान स्थित बाल्मीकि मंदिर पर कशमीर खन्ना की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें शोभायात्रा कमेटी का अध्यक्ष विनोद कुमार कोमल को सर्वसम्मति से बनाया गया जबकि हीरालाल को महामंत्री, नरेश बेनवाल को उपाध्यक्ष, रवि राघवन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि शोभयात्रा 16 अक्टूबर को निकाली जायेगी। जिसमें सामाजिक समरसता से ओतप्रोत झांकियां शामिल होंगी। बैठक में ओमप्रकाश साकी, रज्जनलाल, सत्यप्रकाश, होरीलाल, छोटेलाल प्रिंस, राजीव प्रताप राजू, रूपेश साहिल, संदीप बाबा, नानकचन्द, अशोक फौजी, रवि राघवन, राजकुमार डब्बू, बाबा गरीबदास आदि उपस्थित थे !

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने