Top News

हाथरस- आतंकी हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, भाजपाईयों ने की हमले की निन्दा

हाथरस। जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले के विरोध में आज जनपद न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ताओं ने जहां पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका वहीं शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उरी आतंकवादी हमले से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है और वकीलों ने केन्द्र सरकार से
मुंह तोड जबाब देने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में डिस्ट्रिक्ट बार एसो. अध्यक्ष उमेश गुप्ता, दिनेश कुमार गौतम, दिनेश देशमुख, के.सी. निराला, ब्रजमोहन राही, रामवीर सिंह दादू, अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, राजीव तिवारी, विनोद बहादुर सिंह, राजेश कुमार दीक्षित, रामेश्वर सिंह चैहान, पुनीत कुमार अग्निहोत्री, अखिल कुमार सिंह, कपिल मोहन गौड, संजीव दुबे, शैलेष शर्मा, कृष्णगोपाल अन्नू, देवीचरन बघेल, मोनू, मनमोहन शर्मा आदि तमाम अधिवक्ता शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला महामंत्री एसपीएस चैहान, जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना ने कश्मीर के उरी में आतंकवादियों द्वारा हमले में मारे गये भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए हमले की तीव्र शब्दों में निन्दा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान इस घिनौनी हरकतों से भारतीय सैनिकों और भारतवासियों को डिगा नहीं सकता है। पाकिस्तान के कायरापन के लिये भारतीय सेना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश का युवा नेस्तनाबूद का ही देगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ और महामहिम राष्ट्रपति को देशवासियों की भावना के साथ अपने इरादे भी साफ कर दिये हैं। पाकिस्तान को अब उसी भाषा में जबाब दिया जायेगा।
श्रद्धांजलि देने व निन्दा करने वालों में सुमित शर्मा, तुलसीदास अग्रवाल, आचार्य महेन्द्र सिंह, रामकुमार वर्मा, रामवीर भैयाजी, धीरेन्द्र सिंह चैहान, डा. राजीव सिंह, प्रेमपाल सोलंकी, ब्रजेश चैहान, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, श्रीमती कामना शर्मा, श्रीमती प्रभा सिंह, मीरा माहेश्वरी, सुनीता बघेल, देवदत्त वर्मा, नरेन्द्र सिंह चैहान, नन्दिनी देवी आदि हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने