Top News

हाथरस/सासनी- क्षेत्र के गांव छौंडा गडऊआ में प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे दबंगों ने गर्भवती महिला सहित तीन को पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

हाथरस/सासनी। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव छौंडा गडऊआ में प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे दबंगों को कब्जा करने से रोकने पर दबंगों ने गर्भवती महिला सहित तीन लोगों से बुरी तरह से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बताते है कि गर्भवती महिला अपने पति को मारपीट में बचाने गई थी कि आरोपियों ने उसे पकड़कर पेट में लात घोसों से मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने घायलों श्रीमती सुनीता पत्नी मौसम व मौसम एवं बाबूद्दीन पुत्रगण कमरूद्दीन निवासी गांव छौंडा गडऊआ को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने