सिकन्द्राराऊ। मण्डी समिति की समस्याओं सम्बंधी एसडीएम केहरी सिंह द्वारा आज गल्ला आढतियों की बुलाई गई बैठक का आढतियों ने जहां बहिष्कार कर प्रदर्शन किया वहीं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हाईकोर्ट के आदेशों की प्रशासन द्वारा अवहेलना करने के विरोध में 27 सितम्बर को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने का ऐलान किया है।
एसडीएम केहरी सिंह द्वारा आज गल्ला आढतियों की बैठक बुलायी गई थी जिसका आढतियों ने बहिष्कार कर दिया और मण्डी में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की तथा आढतियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि सिकन्द्राराऊ में बिना लाइसेंस के कुछ लोग अवैध रूप से थोक में बल्ले की खरीद फरोख्त कर रहे हैं जिसकी शिकायतें शासन/प्रशासनसे बार-बार की गई हैं तथा हाईकोर्ट ने भी अवैध गल्ला कारोबारियों पर रोक लगाने के आदेश 9 मई 16 को किये हैं लेकिन इसके बाबजूद भी प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया है और ना ही सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की है और किसानों से खुली लूट हो रही है।
गल्ला व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बिना लाइसेंसधारी कारोबारियों पर रोक लगायी जाये, मण्डी स्तर से अवैध कारोबारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाये, मण्डी स्तर से अवैध कारोबारियों पर जारी की गई लाखों रूपये की आर.सी. की तुस्त वसूली की जाये। उच्च न्यायालय के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाये।
गल्ला व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि उनकी मांगों पर उक्त निर्धारित तिथि तक कार्यवाही नहीं की गई तो वह 27 सितम्बर को मुख्यमंत्री आवास लखनऊ पर आत्मदाह करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।