Top News

हाथरस/सासनी- जसराना-सासनी मार्ग पर गांव रुदायन के जंगलों के बीच अज्ञात महिला का शव सड़क पर मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर शिनाख्त छिपाने को कुचला चेहरा, पहले हुई ऐसी घटनाओं की नहीं हुई शिनाख्त

हाथरस/सासनी। जसराना-सासनी मार्ग पर गांव रुदायन के जंगलों के बीच सड़क पर लगभग तीस वर्षीय महिला का चेहरा कुचला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की तड़के गांव रुदायन की ओर से जसराना को दौड़ लगाने जा रहे युवकों ने एक महिला का शव दिखाई दिया। जिसे देखकर युवकों की चीख निकल गई युवकों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे तथा जंगलों को जा रहे लोग एकत्र हो गये। सुबह के अंधेरे में तो कुछ दिखाई नहीं दिया मगर सूर्योदय के साथ ही लोगों को सड़क पर पड़ी महिला का मुंह कुचला हुआ शव दिखाई देने लगा। यह खबर आस-पास के गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। शव की पहचान करने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी शव को काफी देर तक पहचान  के लिए रखा मगर शिनाख्त न होने पर महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला का शव के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के कारण लोग अंदाजा लगा रहे थे कि, संभवतरू महिला की पहले हत्या की गई हो। और पहचान मिटाने को महिला के शव का मुंह किसी  वाहन से कुचल दिया था। शव को वाहन से सड़क पर पटकने के दौरान कपड़े शरीर पर अस्त-व्यस्त हो गये हों।
महिला के शव पर पड़े चोट के निशानों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला की हत्या की गई हो। इस दौरान महिला ने हत्यारों से अपना बचाव किया हो। जिससे महिला के सीने तथा पैरों के घुटनों पर नील के निशान थे, तथा ऊपरी वस्त्र भी फट कर अस्त-व्यस्त हो गये थे। महिला ने काले रंगा का ब्लाउज एवं सीने पर गुलाबी रंग की अंडरगार्मेट हरी काली लाल डिजायन की साड़ी पहन रखी थी। मृतका के गले में एक ताबीज जिसमें काला तथा लाल धागा बंधा था। सिर के बाल बिखरे हुए तथा हाथों में लाल चूडियां, एवं नाक में छोटी (बाली) रिंग एक-एक फैंसी चूड़ी, पैरों में पायजेब तथा दो -दो  बिछुआ एवं पैरों की अंगुलियों के नाखूनों में महरुन रंग की नैन पालिस लगी थी।
सासनी क्षेत्र में पहले भी कई बार हत्या कर शव फेंके गये हैं। जिनमें से पुलिस ने एक दो शवों के बारे में खुलासा अवश्य कर दिया। मगर कई शवों की आज तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर इन घटनाओं को ठंडे बस्ते में डाल कर अपने कार्य की इतिश्री कर दी है।
गांव रुदायन के चैकीदार बाबू खां पुत्र घूरे खां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि सोमवार की सुबह वह थाने के लिए जा रहा था। तभी उसे सड़क पर एक अज्ञात महिला की लाश मिली जिसे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेजगति से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। और बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव रुदायन जसराना मार्ग पर करीब तीस वर्षीय महिला की लाश मिली है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने