हाथरस। शहर के किला गेट सीयल खेड़ा स्थित अशोका टाकीज पर प्लाट बिकाऊ हैं के बैनर लगाये जाने से टाकीज मालिक व क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा भडक गया और आज जहां बैंक प्रशासन व भूमाफियाओं के खिलाफ जमकर हायतौबा की वहीं सादाबाद के सपा विधायक का पुतला भी फूंका।
सीयलखेडा स्थित अशोका टाकीज के मालिक अशोक कुमार कुशवाहा पुत्र स्व. घूरेलाल कुशवाहा का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया मुख्य शाखा के प्रबंधन ने जालसाज कर बिना मालिक की अनुमति व नोटिस के अपनी देनदारी को चुकता करने के लिए नीलाम करा दिया तथा करोडों की जमीन को लाखों में नीलाम कर दिया और बीते दिन टाकीज गेट पर प्लाट बिकाऊ है का बैनर भी लगा दिया। उक्त बैनर को देखकर टाकीज मालिक व कुशवाहा समाज के लोग तथा क्षेत्रीय लोगों ने आज बैंक व भूमाफियाओं के खिलाफ जहां प्रदर्शन किया वहीं सादाबाद विधायक देवेन्द्र अग्रवाल का पुतला भी फूंका।
आक्रोशित लोगों ने उक्त लगे बैनर को भी फाड दिया और बैनर लगाने वाले भी भाग गये। टाकीज मालिक का आरोप है कि बैंक व भूमाफिया शासन के इशारे पर अनैतिक कब्जा कर रहे है। उसमें मुख्य भूमिका सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल अदा कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने ऐलान किया कि कुशवाहा समाज की बैठक कर शीघ्र ही लोग मुख्यमंत्री से मिलने जायेंगे और कार्यवाही की मांग कर पोल खोलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।