Top News

रामलीला महोत्सव 23 सितम्बर से शुरू

हाथरस। सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में होने वाले रामलीला महोत्सव का आगाज झंडा पूजन के साथ हो गया। शहर के प्रमुख चैराहों पर झंडे लगाये गये। इससे पूर्व हनुमान गली स्थित हनुमान जी महाराज के मंदिर पर रामलीला महोत्सव संयोजक पं. राजीव शर्मा उर्फ राजू बौहरे सहित अन्य लोगों ने पूजा अर्चना की। बाद में सभी का दुपट्टा पहनाकर व तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। पूजन के उपरांत शहर के प्रमुख चैराहांे पर झंडे लगाये गये। रामलीला मैदान में झंडारोहण के समय गगन भेदी नारे लगाये। सार्वजनिक धार्मिक अध्यक्ष रामबहादुर यादव भोला पहलवान के अनुसार रामलीला का शुभारम्भ 23 सितम्बर से होगा। जिसमें वृन्दावन की प्रसिद्व रामलीला की मंडली आ रही है। पूजन के समय  भोला पहलवान के अलावा उपाध्यक्ष मुकेश गौतम, मंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल, रामलीला महोत्सव अध्यक्ष आशीष पचैरी, संयोजक पं. राजीव शर्मा उर्फ राजू बौहरे, सह संयोजक पुनीत राज पचैरी, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, रामलीला कमेटी प्रबंधक पवन गौतम, आचार्य गिरधर गोपाल दीक्षित, केयूर दीक्षित, पं. पंकज शास्त्री, सीपू जी महाराज, पूर्व संयोजक एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष लालता प्रसाद जैन, उमाशंकर जैन, विष्णु कुमार पचैरी,अनिल बौहरे, प्रदीप कुमार गोयल, राहुल जैन, पुलकित जैन, पंकज यादव, अजीत यादव, अमित यादव, वैभव गर्ग, डा. मुकेश चंद्रा, दीपक गर्ग, अनुज अग्रवाल, अनुज यादव, आकाश पचैरी, बकुल अग्रवाल, सत्यप्रकाश रंगीला, ललतेश गुप्ता, आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने