हाथरस। लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के 105 वें आयोजन में बीती रात्रि को मेला पण्डाल में आयोजित विशाल लाफ्टर शो हंसी ठहाकों के साथ सुर-ताल का जहां जोरदार संगम हुआ वहीं बाॅलीवुड कलाकारों की मदमस्त कर देने वाली अदाओं का जादू जनता के सिर चढकर बोला और लाफ्टर शो को देखने उमडी भीड का सैलाब देखने लायक था लेकिन हरियाणवी डांसर छोटी सपना चैधरी के न आने से दर्शक मायूस हुए तथा पुलिस फोर्स को भीड को नियंत्रित करने में पसीने बहाने पडे।
लक्खी 105 वें मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में बीती रात्रि को मेला पण्डाल में युवा पत्रकार सोनवीर चैधरी के संयोजन में आयोजित विशाल द लाफ्टर शो का शुभारम्भ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व सादाबाद विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर अतिथियों का संयोजक सोनवीर चैधरी, दंगल संयोजक अतुल अग्रवाल, राहुल चैधरी, बल्लू कुरैशी, मुकेश गुप्ता, रजत अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सुनील राना, मान्धाता सिंह, शरद सेंगर, प्रदीप छाबडा, रामबिहारी शर्मा, दिलीप अग्रवाल आदि द्वारा फूलों के विशाल हार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन अतुल आंधीवाल द्वारा किया गया।
लाफ्टर शो का शुभारम्भ बेटी बचाओ व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के संदेश को लेकर पूजा विष्ट डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुति से हुई तदुपरांत मंच पर छोटे डांसर वरदान सोनी ने धमाकेदार डांस किया। मंच पर टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं में कमिश्नर की भूमिका निभा रहे व कई फिल्मों में अभिनय कर चुके देनानंद (किशोर भानुशाली) जैसे ही मंच पर आये तो उमडी हजारों की भीड ने स्वागत किया वहीं देनानंद ने पहले जहां लोगों को देवानंद की स्टाइल में चुटकलों व शायरी से हंसाया व गुदगुदाया वहीं उन्होंने गायक मौ. रफी व किशोर कुमार के मशहूर गाने-राम का नाम न बदनाम करो, में दिल ना होता बेचारा, क्या हुआ वो तेरा वादा, किसी की मुस्कराहट हो निसार तथा दुनिया इसी का नाम है सहित तमाम गाने गाये।
लाफ्टर शो में मुम्बई से आयी टीवी के डांस कलाकार ईशान-प्रीति की जोडी ने गाना-ओए-ओए छोरिया रे गोरिया रे तेरा जलवा, मन मा लागे रे कि मौसम जागे रे, मैंने काला चश्मा लगदा है सहित कई गानों पर धमाकेदार डांस प्रस्तुति देकर जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया। डांस ग्रुप ने गणेश वंदना-देवा श्री गणेशा पेश किया तो जूनियर माइकल जैक्सन ने कई हाई फाई गानों के म्यूजिक पर जोरदार डांस किया जबकि डांसर पूजा परिहार ने माहिया-माहिया, हरियाणवी गाने-कमर मेरी पहली कमर का, तेरी अंखियों का यो काजल, एक अन्य डांसर ने छोरी जेल करावेगी गानों पर डांस कर जनता को आनंदित किया। छोटे डांसर हार्दिक ने भी धमाकेदार डांस किया।
मंच पर जब जूनियर शाहरूख खान (प्रशांत बागले) व बाॅलीवुड डांसर पूजा आये तो जनता ने शोर मचाया और उन्होंने रंग दे तू मोहे गेरूआ, जादू तेरी नजर खशबू तेरा बदन, हाय के मैं तेरा फैन हो गया, लुंगी डांस-लुंगी डांस आदि गानों पर जोरदार डांस कर जनता को झूमने पर मजबूर कर दिया। लाफ्टर शो की एंकरिंग टीवी एंकर निधि सोनी द्वारा की गई। हरियाणवी गाना-छोरी जेल करावेगी की अभी हाल ही में चर्चित हुई डांसर सपना चैधरी के कार्यक्रम में आने से जनता को मायूसी हुई और कार्यक्रम का समापन रात को 2 बजे हो गया। लाफ्टर शो में उमडी हजारों की भीड से जहां पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था वहीं आसपास के पेडों, शिविरों व काले खां बाबा की मजार तक पर भीड जमा थी। पुलिस को भीड को साधने में पसीने बहाने पडे।
इस मौके पर पुलिस कप्तान डा. अजय पाल शर्मा, एसडीएम राकेश गुप्ता, तहसीलदार कमलेश गोयल, एएसपी राममूरत यादव, नायब तहसीलदार मनोज वाष्र्णेय, आ.पी.एम. के डायरेक्टर डा. अविन शर्मा, भाजपा नेता रविन्द्र सेंगर, रजनेश कुमार, पवन तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, राजेश चैधरी, अजीत अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, अनुज शर्मा, ठा. राजेश सिंह गुड्डू, विपुल सिंघानिया, संजू गुप्ता, बन्टू गुप्ता आदि तमाम लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।