हाथरस/सासनी- गरीबी को हटाने के लिए खून पसीने की जंग लडनी होगी, तभी होगा भारत का निर्माण, चुनौती का सामना एकता से करने पर मिलेगी कामयाबीः- वरुण गांधी

हाथरस/सासनी । यदि हम किसी भी चुनौती का सामना एकता से करेंगे तो निश्चित रुप से कामयाब होंगे। आज हमारे सामने सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। समाज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। चहुंओर अपराधों की बाढ़ आई हुई है। जहां तक सवाल है महिलाओं की सुरक्षा का तो वे बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं। इस चुनौती का सामना हमें एकजुट होकर हौसले के साथ करना होगा। तभी हम एक अखंड भारत का निर्माण कर सकेंगे।
यह उद्गार गांव नगला पतुआ में नियोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने संबोधन के दौरान प्रकट किए। उन्होंने द्वेषपूर्ण  राजनीति करने वाले लोगों को निशाना बनाते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान में दो किस्म जीवन यापन कर रहे हैं। एक तो विजय माल्या जो करोडों रुपये का कर्ज लेकर फरार हो गया, और विदेश में जाकर रहने लगा। दूसरे वह लोग जो अपने परिवार का भरण पोषण भी ठीक प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 14 प्रतिशत लोगों के पास 84 प्रतिशत जमीन है। फिर भी देश की आर्थिक स्थिति देखने लायक है। उन्होंने कहा कि किसान की फसल नष्ट होने पर वह आत्महत्या कर लेता है। इसकी जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकारी ने विजय माल्या की संपत्ति को जब्त करने के निर्देश दिए हैं। सब लोगों के लिए कानून एक जैसा होना चाहिए। जिससे सुरक्षा, अखंडता और एकता बनी रहे। देश से गरीबी को हटाने के लिए खून पसीने की जंग लडनी होगी तभी एक नए भारत का निर्माण हो सकेगा। अब तक की सरकारें अपने परिवार और अपने ही लोगों का भला करती आई हैं। यदि आपसे कोई वोट मांगने आता है तो उसे वोट दो मगर अपना जमीर बेचकर नहीं वोट के बदले में सामाजिक कार्य कराओ। तभी देश तरक्की कर सकता है। अंत में उन्होंने गांव निनामई की पुष्पा देवी को पति की मौत के बाद आर्थिक सहायता के रुप में एक लाख रुपये का चैक दिया। 

---------------------------------------वरुण से मिलने को लालायत देखे लोग--------------------------------------------------
सासनी। वरुण गांधी का काफिला जैसे ही गांव नगला पतुआ के जंगलों में लगाए पंडाल में पहुंचा तो सभी वरुण गांधी की झलक पाने को लालायत देखे गये। वरुण गांधी ने मंच पर पहुंचने को बाद सभी का अभिवादन स्वीकार कर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया।
--------------------------------------------पुष्पहार से किसा सम्मानित----------------------------------------------------------
वरुण गांधी के मंच पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों तथा मंचासीन अतिथियों ने वरुण गांधी को इक्यावन किलो फूलों से बनी माला पहनाकर उनका जोशीला स्वागत किया। साथ ही गदाधारी श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की।
--------------------------------------माल्यार्पण के दौरान बैठ गये वरुण गांधी-----------------------------------------------------
मंच पर पहुंचने के बाद जब स्वागत का सिलसिला शुरु हुआ तो अलीगढ़ मेयर शकुंतला दीक्षित मंच पर मौजूद थीं। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही फूलों की माला वरुण गांधी को पहनाने की कोशिश की तो शकुंतला दीक्षित के आगे आने पर गुस्से से वरुण गांधी मंच पर पड़े सोफे पर बैठ गये। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के आग्रह करने पर वह खड़े हुए और माल्यार्पण का स्वागत स्वीकार किया।
---------------------------------------------स्पीकर बॉक्स गिरने से बाल-बाल बचे--------------------------------------------------
वरुण गांधी का काफिला जैसे ही पंडाल में आया तो उनके चहेतों की नजदीक जाने की होड़ सी लग गई। जिससे पंडाल में रखे म्यूजिक  बॉक्स गिर गये। जिसके नीचे दबकर घायल होने से कई लोग और बच्चे बच गये। वरुण गांधी मंच पर पहुंच गये मगर बॉक्स कार्यक्रम के समापन के बाद तक वहीं पड़े रहे।
---------------------------------------------महिला पुलिस की हुई कार्रकत्री से नोंक झोंक------------------------------------------------------------
वरुण गांधी के मंच पर पहुंचने के बाद एक कार्रकत्री वरुण गांधी तक जाना चाहती थी। मगर उसे महिला कांस्टेबिल ने जाने से मना कर दिया तो वह महिला कांस्टेबिल से भिड़ गई। ओर दोनों में काफी देर तक वाकयुद्ध हुआ। मगर बाद में लोगों के समझाने पर महिला कांस्टेबिल और कार्रकत्री शांत हुईं। मगर वह वरुण तक नहीं पहुंच सकी।
-----------------------------------------------सांसद के कार्यक्रम में नहीं मौजूद सांसद-------------------------------------------
भाजपा सांसद वरुण गांधी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद मौजूद नहीं रहे। इसकी चर्चा कार्यकर्ताओं ओर मंचासीन लोगों में होती रही। क्या कारण था कि केन्द्र से आए सांसद  के कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद मौजूद नहीं रहे। इस बात की चर्चा वरुण गांधी को सुनने आई जनता की जुबान पर भी देखी गई।
------------------------------------------------------------------ये रहे मौजूद------------------------------------------------------------
वरुण गांधी के नियोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता मुंशी सिंह ने की तो संयोजक कृपाल सिंह सेंगर रहे। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन सतेन्द्र सिंह ठेकेदार ने की। इस दौरान भगवती प्रसाद कुशवाहा चेयमैन प्रतिनिधि मुन्नालाल, राकेश कुमार, सुभाष, मनोज कुमार, नेत्रपाल सिंह, प्रमोद कुमार, आशोक कुमार, सत्यपाल सिंह, राज कुमार दिवाकर,सुशील कुमार, संजय सिंह, धर्मेश कुमार, धीजर कुमार, अजय, धर्मेन्द्र, दिनेश तौमर, कुंवर कन्हैया सिंह तोमर, रविकांत विष्णु कुमार, सुनीता मिश्रा, यतेन्द्र बघेल, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1