हाथरस- गणेश चतुर्थी पर निकाली शोभायात्रा

हाथरस। बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी के महान पर्व गणेश चतुर्थी की आज शहर में भारी धूम है और जगह-जगह पर भक्तों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर मनाया जा रहा है वहीं होली वाली गली में गणेश महोत्सव की भारी धूम है।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज श्री गणेश सेवा मित्र मण्डल के तत्वावधान में भव्य गणेश जी की झांकी भजन संकीर्तन के साथ निकाली गई और विभिन्न बाजारों में भ्रमण कर होली वाली गली गणेश चैक पहुंची जहां पर विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया और प्रसादी वितरित की गई। महोत्सव में आज शाम को 6 बजे से जहां भगवान श्री गणेश जी के भव्य फूल बंगला व अलौकिक छप्पन भोग दर्शन होंगे वहीं रात्रि 8 बजे से गोवर्धन धाम के भारत भैया द्वारा संगीतमयी भक्ति संध्या आयोजित की जायेगी।
शोभायात्रा में महोत्सव अध्यक्ष विवेक वाष्र्णेय, महेश वर्मा, अनूप वाष्र्णेय, मनीष कूलवाल, दिलीप वर्मा, यश अग्रवाल, दिवाकर गौड, आदर्श माहेश्वरी, विशाल गुप्ता, प्रफुल्ल वाष्र्णेय, जितेन्द्र वाष्र्णेय, पवन कुमार वर्मा, गोपाल माहेश्वरी, अमन जैन, ललित पुजारी, रिंकू बाबा, पप्पू पहलवान, होतीलाल भगतजी, योगेन्द्र साथी एड., कैलाश कूलवाल, राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, मुकेश कुमार काॅलर वाले, शरद उपाध्याय नन्दा, राजेन्द्र अग्रवाल आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1