सिकंदराराऊ- शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

सिकंदराराऊ।  ब्राहमणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सुभाष चन्द्र शर्मा एवं समाजसेवी जगतवर्तीपाठक एवं जहीरूद्दीन पीरजादा, पूर्वेन्द्र शर्मा ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण करके किया। विद्यालय के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने सुभाष चन्द्र शर्माएवं जहीरूद्दीन पीरजादा का शाॅल उढा कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाराम बघेल ने की तथा संचालन मित्रेश चतुर्वेदी ने किया।
    वक्ताओं ने वर्तमान समय में गुरू की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को प्रांसगिक बताया। इस अवसर पर श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, किशन स्वरूप चतुर्वेदी, जगततवर्ती पाठक, जहीरूद्दीन पीरजादा, सयैद वकील अहमद, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, चेतन शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, श्रीकृष्ण दीक्षित, कृष्ण कांत कौशिक, दिनेश शर्मा, वीरेन्द्र पंकज, शरद शर्मा, अनुज पुण्ढीर,  अराधना, शगुफता, मोनिका चतुर्वेदी, ज्योति, अनुपम तौमर, पूजा पुण्ढीर, सुमित सिसौदिया, रामप्रकाश प्रजापति, कृष्णकांत शर्मा, प्रतीक भारद्वाज, आदि प्रमुख थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1