हाथरस। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 67 वां जन्म दिन बडी धूमधाम से मनाया। लम्बी उम्र की ईश्वर से कामना की।भाजपा कार्यकर्ता आज बागला हाॅस्पीटल पर एकत्रित हुए और बागला हाॅस्पीटल में जाकर मरीजों को फल वितरित किये। भाजपा कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद जैसे नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में डंका बजा दिया है। सभी दुश्मनों की नींद हराम कर दी है। भारत आज विश्व गुरू के नाम से जाना जाता है। आज हमारे नरेन्द्र भाई का जन्म दिन है। ईश्वर उनको भारत को और अधिक शक्तिशाली बनाने की शक्ति दे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीत आर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार के विकास कार्यों व मोदी जी के विदेशों में छाप छोडने से सभी राजनीतिज्ञों की हवा निकल गई। जितना विकास कांग्रेस सरकार ने 50 सालों में नहीं किया उतना विकास नरेन्द्र मोदी ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कर दिखाया है। भाजपा महामंत्री मोहन पंडित ने कहा कि आज का समय विकास का युग है। नरेन्द्र मोदी ने जो कहा वह कर दिखाया है।
फल वितरण करने वालों में अशोक अग्रवाल, प्रदीप शर्मा सभासद, दिलीप चैधरी, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, संजय शर्मा, बंशी पंडित, श्याम अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मनोज वर्मा, जितेन्द्र सिंह, सुरेश चैधरी, मुकेश सोनी, नारायनलाल, रविन्द्र सिंह, राकेश अनाडी आदि थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।