Top News

हाथरस- मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में कुशवाहा शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में श्री कुशवाहा क्षत्रिय शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानसिंह कुशवाहा कमल आर्ट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामबाबूलाल कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्हैयालाल कुशवाहा उपस्थित थे। निर्णायक मण्डल में डा. ओ.पी. सिंह, डा. वीरबहादुर सिंह कुशवाहा, विजेन्द्र सिंह कुशवाहा थे। प्रतियोगिता में लगभग 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुनील कुमार ने प्रथम, बंटी कुमार ने द्वितीय एवं सुल्तान कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतियोगियों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार कुशवाहा व अमित कुशवाहा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने