हाथरस। गौशाला रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन के सन्त कृपाल आश्रम में सूफी संत दर्शनसिंह महाराज व संत राजेन्द्र सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
सत्संग में गाजियाबाद से सविता, जट्टारी से छैलबिहारी, आगरा से अमरसिंह, हाथरस से प्रदीप कुमार ने प्रवचन देते हुये कहा कि सतगुरू से हम सबको विवेक मिला है। सही मायने में हम इंसान बनें और उस परमात्मा को पाने के लिये भजन सिमरन करें। हम परोपकारी व निष्काम सेवा का जीवन जीयें। जब हम सतमार्ग पर चलते हैं तो सतगुरू हमारी संभाल करते हैं। वह हमें पांच डाकूओं काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार से दूर करते हैं। अंत में गुरू का अटूट लंकर बरता गया। निरंजनलाल अग्रवाल (डब्बू) ने आभार प्रकट किया। ब्रजकिशोर अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।