Top News

हाथरस- मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार के शिविर में निर्मल की स्मृति में किया गया काव्य संध्या का आयोजन

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार के शिविर में आर्य विद्वान कवि नरेन्द्र निर्मल की स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन स्वामी पूर्णानन्द सरस्वती की अध्यक्षता में किया गया। काव्य संध्या का शुभारंभ नरेन्द्र निर्मल के छविचित्र पर माल्यार्पण, उत्तरीय अर्पण व गायत्री मंत्र तथा कु. प्रतीक्षा शर्मा द्वारा प्रस्तुत संध्या मंत्रोचारण से हुआ।
काव्य संध्या में बाबा देवीसिंह निडर ने सुनाया-आर्य कवि नरेन्द्र निर्मल जहां भी हों स्वीकार करें हमारी श्रद्धा के भाव पुष्प। भूदेव प्रसाद देव-तन था निर्मल, मन था निर्मल, निर्मल ही सारें बातें थीं। जयप्रकाश शर्मा-सत्संग था इनका जीवन, यज्ञ था इनका आराधन। शिवकुमार समाजवादी-निर्मलजी की भीगी यादें उनका अहसास करायेंगी के अलावा प्रभूदयाल दीक्षित, रामभजनलाल सक्सैना, बलवीर सिंह आर्य, पं. मनोज द्विवेदी, राकेश धूंआधार, बासुदेव उपाध्याय, श्यामबाबू चिंतन, शंकरलाल राठौर, गाफिल स्वामी इगलास, आचार्य रूपराम शर्मा, दिनेश अन्हिोत्री ने काव्य के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये। आर्य समाज के प्रधान रमेशचन्द्र आर्य, रूपराम शर्मा, थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट) आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने