हाथरस- वाहन दुर्घटनओ मे एक की दर्दनाक मौत, दो घायल, दो की हालत नाजुक, पुलिस के प्रति परिजनो मे आक्रोश

हाथरस। जनपद मे तीन स्थानो पर हुई वाहन दुर्घटनाओ मे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो लोेगो की गभीर चोटे आई दोनो की हालत नाजूक बनी हुई थी।
 मिली जानकारी के अनुसार थाना हसायन क्षेत्र के गांव गडौला के पास शुक्रबार की प्रातः हसायन कस्बे के निवासी  गौरब अपने दोस्त सोनबीर को साथ मे लेकर किसी काम के लिये बाईक से सिकद्राराउ जाने की कह कर निकले जिनको गडौला इंटर कालेज के पास पहुचते ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया। लांेगो ने घटना स्थल पर जाकर थाना पुलिस को सूचना दे दी। और घायलो को उपचार को ले जाने के  व्यबस्था कर रहे थे कि गौरब ने घटना स्थल पर दम तोड़़ दिया। कुछ समय बाद थाना हसायन पुलिस घटना स्थल पर आई और दोनो उपचार को ले जाने लगी तो गौरब ने घटना स्थल पर ही अपने  प्राण त्याग दिये। सोनबीर को हाथो हाथ अलीगढ के लिये भेजा गया। बताया गया कि उसकी हालत अत्याधिक खराब है जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। म्रतक के शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिये  भेज दिया था। वही शुक्रबार को दोपहर मुरसान हाथरस मार्ग स्थित धर्मकांटे के पास हाथरस की ओर आते दो बाइक सबार आ रहे थे कि सामने से आती गाय को बचाने के लिये बाइक को रोकने का प्रयास किया बाइक फिसल गई। दोनो लोग बइक सहित नीचे गिर गये दोनो को गंभीर चोटे आई घायल शंकर लाल निबासी टकसान को हाथरस बागला अस्पताल मे लेकर भीड़ के लोग आये। यंहा डाक्टरो ने उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ के लिये भेज दिया था। पुलिस ने आकर डाक्टरो से पूछताछ करने के बाद चली गई। पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि अभी तक घायल की तरफ से कोई तहरीर नही आई है अगर तहरीर आई तो कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1