हाथरस/सिकंदराराऊ- गांव सुम्मेरपुर में विशाल वृक्ष वितरण समारोह में पौधे वितरित कर सासंद ने प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने का दिलाया संकल्प

हाथरस/सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव सुम्मेर पुर में कृष्ण लाल शर्मा चेरीटेबल ट्रस्ट एवं खुशहाली फाउण्डेशन बरेली के सयुंक्त तत्वावधान में विशाल वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। जिसमेंतीस गांवों के 250 परिवारों के बीच दस हजार फलदार वृक्ष वितरित एवं पौधे लगाये गयेतथा कार्यक्रम मेंमौजूद सभी लोगोंकोरोपित पौधों का सरंक्षण करने की शपथ दिलाई गयी।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवंएटा के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, ट्रस्टी गौरी शंकर शर्मा एवंगिरजाशंकर शर्मातथा भवानी शंकर शर्मा ने ग्रामीणों को पौधे वितरित करने के साथ पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सघ चालक राजेन्द्र मोहन सक्सैना ने की तथा संचालन ट्रस्टी गौरी शंकर शर्मा ने किया।
   समारोह को सम्बोधित करतेहुए सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पुण्य का कार्य है। मानव कल्याण एवं पर्यावरण सरंक्षण हेतु पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। अहम बात यह है कि जो पौधे लगाये जायें उनकी पौधों की परवरिश हो जैसे सभी माता पिता अपने बच्चों की देखभाल करतेहैं। उन्होने कहा कि पर्यावरण संतुलन तेजी के साथ बिगड रहा है। यदि अभी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम आयेंगे। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगा कर उसका सरंक्षण करने का संकल्प ले ना चाहिए।
    श्रीकृष्ण लाल शर्मा चेरीटेबल ट्रस्ट केसंस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ने कहा कि पर्यावरण से छेडछाड के कारण मौसम का असंतुलन बन रहा है। वृक्षों का कटना पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है। आक्सीजन के बिना कोई जीवित नहीं रह सकता है। यदि लगाया हुआ पौधा सूखता है तो चिंतन की आवश्यकता है।
  इस मौकेपर मैनेजिंग ट्रस्टी गिरजा शंकर शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, अमलेन्दु शर्मा, शैलेष शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, ज्ञान तिवारी, नीरज अग्रवाल, रामकिशोर शर्मा, पुष्पकुमार शर्मा,  ग्राम प्रधान सोनू चैहान, नीरज किशोर शर्मा, आकाश दीक्षित, डा. अंशुल सेंगर, चेतन शर्मा, कमल नयन वाष्र्णेय, बाबूल ालशर्मा , राजनलाल शर्मा, मुरारीलाल देसाई, रवि कुमार, भरत जी, कौशल साहू, रमेशचन्द्रगोला, ज्ञान कुशवाह, शरद माहेश्वरी, रविराज वशिष्ठ,  विनय अग्रवाल, डा. ऊदल सिह, उदयवीर सिंह यादव, रमेश चन्द्रयादव, राकेश गुप्ता, राजेश शर्मा, रामबाबू हलवाई, विष्णुशर्मा, अजय शर्मा, बनवारीलाल, रामदास सिंह, रवि कुमार आदि ने पौधे रोपे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1