हाथरस/सिकंदराराऊ- बगिया बारहसैनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर नन्दोत्सव में जमकर झूमी महिलाऐं

हाथरस/सिकंदराराऊ। बगिया बारहसैनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर नन्दोत्सव के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य सुभाष चन्द्र दीक्षित एवं मंदिर के पुजारी रोहिताश दीक्षित के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां बधाई गीत गाये और जमकर नृत्य किया वहीं पुरूष और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। इस दौरान प्रस्तुत की गयी झांकी में भगवान शंकर द्वारा बालरूप कृष्ण को गोद में खिलाने की प्रस्तुति देख लोग भाव विव्हल हो गये। वहीं कई अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। मंदिर में मनोहारी साज सज्जा की गयी थी। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा गाये गये बधाई गीत यशोदा ने जायो लल्ला में वेदन में सुन आई, लल्ला की मैं सुन के आई यशोदा मैया दे दो बधाईआदि पर महिलाऐजमकर झूमी। मंदिर में उपहारों की बौछार की गयी। जिसमें टाॅफी, चाकलेट, विस्कुट एवं विभिन्न वस्तुऐं थीं। इस मौके पर निधीशराज वाष्र्णेय, चेतन शर्मा, बंटी खलीफा, उदय वाष्र्णेय, जीवन भारद्वाज, पवन वाष्र्णेय, चन्द्रेश वाष्र्णेय, सुरेन्द्रसिंह मास्टर, आर के सिहं जादोन, नरेश वाष्र्णेय, चेतन वाष्र्णेय, अभिषेक वाष्र्णेय, राजेन्द्र मामा, भारत वाष्र्णेय, शिव कुमार वाष्र्णेय, सचिन वाष्र्णेय, नीरज वाष्र्णेय, कमल वाष्र्णेय, राहुल वाष्र्णेय, भारतेन्दु वाष्र्णेय, उपेन्द्र वाष्र्णेय, शनि वाष्र्णेय, विष्णुवाष्र्णेय, वंशी वाष्र्णेय, ढोलकिया आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1