हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बृजक्षेत्र के विख्यात मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित कार्यक्रमों के संयोजकों से कहा है कि जनसहयोग से सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाये जिससे मेला के भव्य आयोजन में चार चांद लगे। डीएम ने कहा कि अधिकारियों की टीम द्वारा मेला में आयोजित कार्यक्रमों की ग्रेडिंग कराई जायेगी।
कलक्ट्रेट सभागार में मेला रिसीवर एवं जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों के सिलसिले में आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेला में आयोजित कार्यक्रमों के संयोजकों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा व व्यवस्थाओं के सिलसिले में विचारविमर्श किया। उन्होंने संयोजकों से कहा कि वह 31 अगस्त तक अपने-अपने कार्यक्रमों को फाईनल कर दें। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सभी कार्यक्रम स्तरीय हों और मर्यादा का उल्लंघन न हो-इस बात पर खास ध्यान दिया जाये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्यक्रम संयोजक इस बात का विशेष ख्याल रखें कि किसी भी कार्यक्रम मेें संाप्रदायिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, जाति-धर्म और राजनैतिक विचारधारा को कतई ठेस न पहुॅचे-सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने बैठक में प्रस्तुत सुझावों का स्वागत किया और कहा कि इस ऐतिहासिक मेला को जनसहभागिता से आयोजित कराया जायेगा और जन आकांक्षाओं के अनुरूप बृजक्षेत्र के इस लक्खी मेला को भव्यता से आयोजित कराने के लिए कोई कसर नहीं छोडी जायेगी। बैठक में प्रस्तुत सुझाव के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित मानकों के आधार पर अधिकारियों की टीम द्वारा मेला में आयोजित कार्यक्रमों की ग्रेडिंग कराई जायेगी।
बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक हरीश कुमार शर्मा, अनिल बौहरे, बीके शान्ता बहिन, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, प्रशांत शर्मा, अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, जितेन्द्रस्वरूप फौजी, पीडी गौतम, प्रवीन वाष्र्णेय, अमृतसिंह पोंनिया, सीपी सिंह, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, ताराचन्द्र माहेश्वरी, अब्दुल फारूख खाॅ, मनोज कुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार दीक्षित, श्याम बाबू चिन्तन, सोनवीर चैधरी, हाजी फजीलुर्रहमान, राजेश सिंह, ब्रजेश वशिष्ठ, सुनहरी लाल गौतम, असलम बेग, प्रवीण वाष्र्णेय, भवतोष मिश्र, प्रदीप शर्मा, डौली पहलवान, रमन गुप्ता, श्रीमती मीरा दीक्षित आदि ने मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
बैठक में एडीएम अली हसन कर्नी, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एएसपी आरएम यादव, एसडीएम/मेला मजिस्टेªट राकेश कुमार, सीएमओ डा0रामवीर सिंह, सीओ प्रीति सिंह, तहसीलदार कमलेश गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव,अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योग, व्यापार, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।