हाथरस। जिले में अब सडकों पर रात में चलना खतरे से खाली नहीं है। थाना चन्दपा क्षेत्र में बस में लूटपाट के बाद अब बदमाशों ने थाना हाथरस गेट क्षेत्र में बीती रात्रि को कार सवार लोगों व महिलाओं से लाखों की कीमत के जेवरात व नगदी को लूटकर ले गये। बदमाशों ने इन लोगों से मारपीट भी की। घटना से भारी हडकम्प मच गया है।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किन्दौली निवासी राजुद्दीन के बेटे यूसूफ की शादी जनपद अलीगढ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव मेवगढी निवासी महविश पुत्री खटुआ से हुई थी तथा महविश बेगम को विदा कराने के लिए बीती उसके पिता खटुआ पुत्र इमरत खां, मां श्रीमती रबन्नत व बुआ श्रीमती डूरन बेगम पत्नी जुम्मा तथा कार चालक हयूल आये थे तथा उक्त लोग रात करीब साढे 10 बजे गांव किन्दौली से अपनी पुत्री महविश बेगम को विदा कराकर जब लौट रहे थे तभी रास्ते में गांव अमरपुर-रूहेरी रोड पर गन्दे नाले के पास एक मारूति वैन व दो बाइकों पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रूकवा लिया।
अज्ञात हथियारधारी बदमाशों ने उक्त कार सवार लोगों को जहां मारापीटा वहीं तमंचों की नोंक पर कार सवार तीनों महिलाओं से लाखों रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व दोनों लोगों से नगदी लूटकर ले गये। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये वहीं पीडितों ने रूहेरी आकर घटना की सूचना अपने रिश्तेदारों को दी जिस पर गांव से तमाम लोग वहां आ गये और थाना हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
उक्त घटना के बारे में गांव किन्दौली निवासी व नई दूल्हन महविश बेगम के ससुर राजुद्दीन ने बताया कि बदमाशों ने सडक पर गाडी को आडा करके लगा रखा था और बदमाश खेत में छुपे थे। उन्होंने बताया कि बदमाश उनकी पुत्रवधू व समधनों से करीब ढाई लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व समधी से 52 सौ रूपये को लूटकर ले गये। घटना की रिपोर्ट हेतु तहरीर दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।