हाथरस/सिकन्दराराऊ। बसपा नेता बनी सिंह बघेल ने बुधवार को क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की जन समस्याऐं सुनी तथा गांव बमनहार में मकान गिरने से पीडित ग्रामीण को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि वह अधिकारियों से मिलकर पीडित को मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बतादें कि रकववार को हुई मूसलाधार वारिश के कारण गरीब मजदूर छोटेलाल पुत्र पन्नालाल का मकान गिर गया था। जिससे उसका भारी नुकसान हुआ था। हलका लेखपाल ने भी गांव में पहुॅंचकर नुकसान का जायजा लिया और उपजिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट दे दी है। वहीं दूसरी ओर श्री बघेल ने क्षेत्र के दो दर्जन गांवों का दौरा कर जन समस्याऐं सुनी। ग्रामीणों ने गांवों में जलभराव तथा बरसात के कारण होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। इस अवसर पर युवा बसपा नेता मित्रेश चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिह, रवी पण्डित, संजय दत्त बघेल, नोकपाल सिंह, राजू बघेल, रघुवीर मौर्या, नन्दकिशोर लोधी, हरिश्चन्द्र बघेल आदि थे।
हाथरस/सिकन्दराराऊ- बसपा नेता बनी सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर सुनी समस्याऐं
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।