हाथरस। सीएमओ के स्थानांतरण को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। महोबा से सीएमओ डा. सुनीत कुमार वाष्र्णेय को हाथरस का सीएमओ बनाया गया है। वह जल्द ही हाथरस आकर अपना पदभार ग्रहण करेगें। इधर, उनके चार्ज न लेने तक डा. देवेन्द्र अग्रवाल (एसीएमओ) को चार्ज ग्रहण करने के निर्देश एडी ने दिये है।
ज्ञात हो कि एक महीने पूर्व सीएमओ डा. रामवीर सिंह का तबादला चित्रकूट के जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर हो गया था लेकिन वह रिलीव नही हुये थे। प्रयास चल रहा था कि उनका तबादला निरस्त हो जाए या फिर आसपास के जिले में हो जाए मगर वह नही हो सका। इधर सीएमओ की तैनानी को लेकर कई नाम उभर कर आए। कभी किसी की तैनाती तो कभी किसी का नाम उछला, लेकिन तैनाती किसी की हो सकी। शुक्रवार को एक फरमान आया। इसमें महोबा के सीएमओ डा. सुनीत कुमार वाष्र्णेय को हाथरस के सीएमओ के पद पर तैनाती किए जाने की बात कही गई है। वही नवागत सीएमओ डा. सुनीत कुमार वाष्र्णेय सोमवार को जनपद में आकर अपना चार्ज ग्रहण कर लेगें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।