हाथरस। हम बौद्ध भिक्षु हैं और तथागत भगवान गौतम बुद्ध के सिद्धान्तों व उपदेशों का प्रचार प्रसार करने निकले हैं लेकिन विशाल धम्म चेतना यात्रा पर हमला करनी अच्छी बात नहीं है और शासन-प्रशासन हमें व यात्रा को सुरक्षा दे।
उक्त बातें आज पूरे प्रदेश का भ्रमण करती हुई आ रही विशाल धम्म चेतना यात्रा के प्रमुख मदन्त डा. धम्म वीरियों व यात्रा के कोर्डीनेटर शील रक्षित भिक्षु रीको ने यात्रा के विश्राम स्थल श्री जी फार्म हाउस पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सासनी के गांव जसराना में धम्म चेतना यात्रा पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया गया। हमला व बौद्ध भिक्षुओं से अभद्रता की निन्दा की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने गाडियों पर हमला किया।
यात्रा के प्रमुख कोर्डीनेटर भन्ते रीको ने कहा कि यात्रा का विरोध करने वालों को हम आर्शीवाद देकर आये हैं कि जिन लोगों ने बदतमीजी की है वह अब भविष्य में किसी और के साथ ना करें। हम तो समाज को जोडने का कार्य करते हैं न कि तोडने का जिससे कि आगे अन्य कोई भन्ते उनके बीच ना आ पाये। डा. वीरियों ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
प्रेसवार्ता के दौरान यात्रा के आयोजकों ने आरोप लगाया कि गांव जसराना में जिन लोगों ने धम्म चेतना यात्रा पर हमला किया वह लोग अलीगढ से गाडियों में भरकर आये थे और वह बाबा साहब की फोटो लगी टीशर्ट पहने थे। उनके साथ काफी महिलायें भी थीं और इन लोगों ने गांव जसराना के बौद्ध बिहार का गेट बंद कर दिया और जमकर अभद्रता आदि की तथा बौद्ध बिहार में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण भी नहीं करने दिया।
धम्म चेतना यात्रा का श्री जी फार्म हाउस पर स्वागत करने वालों में यात्रा संयोजक रामवीर सिंह भैयाजी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सांसद पत्नी श्रीमती श्वेता चैधरी, नारायन लाल, विनोद चैधरी, अशोक कुमार, नन्दनी देवी, पराग कमल अग्रवाल, चै. रामकुमार वर्मा, बलवीर सिंह, मुकेश पौरूष आदि तमाम लोग प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।