Top News

हाथरस- डीएम ने विकास कार्य व निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिये अफसरों को दिये कड़े निर्देश

हाथरस। जिलाधिकारी ने जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु विभागीय अफसरों कडे निर्देश दिये हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यो को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने हेतु ध्यान दिया जाये। डीएम ने विभागीय लक्ष्यांे की समय से पूर्ति न होने पर सख्त रवैया अपनाते हुए उप निदेशक कृषि को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिये।
      शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विकास एवं निर्माण कार्यो की विभागवार समीक्षा के दौरान प्रदेश शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूरा करने के लिये विभागीय अधिकारियों को कडी हिदायत दी। उन्होंने सभी विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य तीन माह के अंदर पूरा करने के लिये प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाने के बारे में अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील दिवस के मामलों, कार्यालयों में प्राप्त जनशिकायतों, शासन के लंबित संदर्भो को प्रत्येक स्थिति में एक सप्ताह के अंदर निपटाने के लिये सभी अधिकारियों को कडे निर्देश दिये और आगाह किया कि कोताही मिलने पर जिम्मेदार अफसरांे के विरूद्ध सख्त एक्शन लेते हुए उनके वेतन रोकने की कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जिले के लोहिया ग्रामों में शतप्रतिशत पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं से संतृप्त करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने जिले में बडी निर्माण परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन तकनीकी अधिकारियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम से कराये जाने के बारे में सीडीओ को निर्देश दिये। उन्होंने मनरेगा की कार्यप्रगति पर चिंता व्यक्त कर विकास विभाग में कंट्रौल रूम बनाकर प्रतिदिन समीक्षा करने के लिये पीडी डीआरडीए को निर्देश दिये। उन्होंने जिले में तैनात महिला अधिकारियों के द्वारा सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षण,शिक्षणत्तेर तथा आवासीय सुविधाओं की जाॅच कराने के लिये सीडीओ को निर्देद्वा दिये।
डीएम ने जिले में समग्र ग्राम विकास योजना, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, 25 एवं 50 लाख रूपये से अधिक लागत की अपूर्ण सड़क एवं निर्माणाधीन योजनाओं, बीज, खाद, उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण, कामधेनू एवं मिनी कामधेनू योजना, फसल कृषि बीमा योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, नहरों की सिल्ट सफाई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पोषण मिशन, ग्रामीण विद्युतीकरण, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लायें। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन ,विभिन्न पेंशन योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, उघान आदि विभागों की कार्यप्रगति की बाबत अधिकारियों से जानकारी करके विभागीय योजनाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर शुक्ला, प्रभागीय निदेशक वानिकी मधुकर दयाल, सीएमओ डा0रामवीर सिंह, उप निदेशक कृषि रामप्रताप, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, डीआईओएस जेके मलिक, कृषि अधिकारी शिव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राम प्रवेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सहित पीडब्लूडी, विद्युत, आरईडी, जल निगम, नलकूप, सिंचाई आदि विभागों के अभियन्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने