Top News

हाथरस- इगलास रोड़ पर र्हरामपुर के पास बाइक सवार दंपत्ति को टैक्टर ने रौदा, महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड़ पर शनिवार की सांय करीब 3 बजे इगलास से हाथरस की ओर आ रहे बाइक सवार दंपत्ति को टैक्टर ने पीछे से रौद दिया जिसमें महिला की मौत हो गयी और दो लोग हादसे में घायल हो गये जिन्हे राहगीरों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के र्हरामपुर के पास एक टैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को रौद दिया जिसमें महिला की मौत हो गयी और दो सगे भाई घायल हो गयी। बताते है कि थाना इगलास क्षेत्र के गांव अमरपुर घाना अपनी बाइक से पत्नी व दो बच्चें और भाई को बाइक से अपनी ससुराल थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बिछिया में आ रहा था कि तभी इगलास रोड़ स्थित बाबा भटटे के पास पीछे से आ रहे टैक्टर ने उन्हे रौद दिया जहां 27 वर्षीय मुन्दरा देवी पत्नी जितेन्द्र की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये। जितेन्द्र व हिमाशु पुत्रगण बिजेन्द्र सिंह निवासीगण अमरपुर घाना थाना इगलास अलीगढ घायल हो गये। मृतक महिला के पति ने बताया कि अमरपुर घाना से अपनी ससुराल हाथरस के गांव बिछिया में अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर घुमने आ रहे थे कि रास्ते में टैक्टर ने टक्कर मार दी। वही घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पुहच गई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और टैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया गया है आरोपी टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। समाचार लिखे जाने तक हादसे में रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने