Top News

हाथरस- आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में नन्ने-मुन्ने बच्चों ने दिखाया जलवा, फैंसी ड्रेस का हुनर व डांस की प्रतियोगिता में लिया भाग

हाथरस। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आज कक्षा प्री नर्सरी, नर्सरी और प्रेप के नन्हे-मुन्ने बच्चों की ‘फैंसी ड्रेस’ प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रैना कृष्णात्रे ने कार्यक्रम में आये हुए समस्त अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बडे ही उत्साह और जोश के साथ तरह-तरह के आकर्षक रूपों में अपने अभिनय की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। जिन्हें सभी अभिभावकों ने तहेदिल से सराहा व बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में बच्चों ने आम, परी, सैनिक, डाॅरेमाॅन, ट्री, नरेन्द्र मोदी, गाजर, स्पाइडर मैन, डिटाॅल, इंस्पेक्टर, डाॅक्टर, कृष आदि स्वरूपों से सभी के मन को मोह लिया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ग्रुप डांस की सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां भी दीं जो सभी के मन को छू गईं। प्रधानाचार्या ने अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को चाॅकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस मंच पर बच्चों का आना और आकर स्वयं को प्रस्तुत करना बहुत बडी बात होती है। मैं आज बहुत खुश हूं कि छोटे-छोटे बच्चों ने मेरे मन को मोह लिया। बाद में उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निधि कौशिक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने