Top News

हाथरस- सांसद राजेश दिवाकर ने लोकसभा में मांगा पर्यटन मंत्रालय से नई योजनाओं का ब्यौरा

हाथरस। हाथरस सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने लोकसभा में पर्यटन से सम्बन्धित जानकारी मांगी। श्री दिवाकर ने पूछा कि पर्यटन मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के विकास हेतु ग्राम पर्यटन परियोजना के अन्तर्गत कोई नई योजना तैयार करने पर विचार कर रही है, यदि हाॅ तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और इस सम्बन्ध में सरकार द्वारा क्या कदम उठाये गये हैं और इस सम्बन्ध में कौन से स्थानों की पहचान की गई है।
क्या सरकार को विभिन्न राज्य सरकारों से ग्रामवासियों की आय में बढ़ोत्तरी करके ग्रामीण पर्यटन, अवसंरचना के विकास और संवर्धन और उनके क्षमता निर्माण हेतु कोई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और यदि हाॅ तो उक्त प्रस्तावों की वर्तमान स्थिति क्या है और इस सम्बन्ध में कर्नाटक सहित राज्यवार सरकार द्वारा क्या कार्यवाही की गई है। क्या सरकार का विचार ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों हेतु कोई विशेष पेशकश करने का है और यदि हाॅ तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है। क्या सरकार द्वारा ऐसे गन्तव्य स्थलों के लिये सड़क, रेल और विमान सेवा सम्पर्क प्रदान करके कोई विशेष योजना बनाई गई है और यदि हाॅ तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है। इसके उत्तर में पर्यटन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0. श्री महेश शर्मा ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2014-15 में थीम आधारित पर्यटक परिपथों के एकीकृत विकास हेतु स्वदेश दर्शन स्कीम की एक नई प्लान स्कीम शुरू की है। स्कीम के तहत विकास हेतु पहचाने गए 13 थीमैटिक परिपथों में से एक ग्रामीण परिपथ है।
पर्यटन मंत्रालय ग्रामीण गन्तव्यों के अवसंरचना विकास और क्षमता निर्माण के घटकों सहित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं हेतु राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों को निधियों की उपलब्धता, पहले जारी की गई निधियों के लिये लम्बित उपयोग प्रमाण पत्रों के लिये परिसमापन, उपर्युक्त विस्तृत परियोजना को प्रस्तुत करने तथा संगत योजना दिशा-निर्देशों के अनुपालन की शर्त पर केन्द्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करता है। स्वदेश दर्शन स्कीम के ग्रामीण परिपथ थीम के अन्तर्गत कोई परियोजना स्वीकृत नहीं की गई है। ग्रामीण पर्यटन उत्पादों सहित देश के विभिन्न पर्यटन गन्तव्यों और उत्पादों का संवर्धन करने के लिये पर्यटन मंत्रालय अपनी जारी गतिविधियों के भाग के रूप में अतुल्य भारत ब्रांड लाइन के तहत अन्र्तराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों मूें प्रिन्ट, इलेक्ट्राॅनिक, आॅनलाइन तथा आउटडोर मीडिया अभियानों को वार्षिक तौर पर जारी करता है।
इसके अतिरिक्त भारत की पर्यटन सम्भावना को प्रदर्शित करने के उद्देश्य के साथ विदेश स्थित भारत पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से महत्वपूर्ण और संभावित विदेशी पर्यटक सृजक बाजारों में कई संवर्धनात्मक गतिविधियां संचालित की जाती है। परिपथ में संपर्कता में सुधार के लिये अंतिम छोर तक संपर्कता, हेलीपोर्ट्स, हेलीपैड्स तथा पर्यटक परिवहन के इको-फेंडली साधनों हेतु उपकरणों की खरीद आदि जैसे घटकों के लिए स्वदेश दर्शन स्कीम के अन्तर्गत केन्द्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने