हाथरस/हसायन। कस्बा व देहात क्षेत्र के दुकानदार दस के सिक्को को लेने से पूरी तरह बच रहे है। वही क्षेत्र में दस के सिक्को को लेकर आए दिन फजीहत भी हो रही है। जब कि भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा दस के सिक्को को बंद किए जाने का कोई भी आदेश अभी तक जारी नही किया गया है। दस का सिक्का वर्तमान समय में दुकानदारो व ग्राहको के बीच जमकर फजीहत का सबब बन रहा है। दस के सिक्को को लेकर कस्वा व क्षेत्र में हर रोज गाली गलौज व मारपीट की घटनाए भी घटित हो रही है। वही सबसे गजब की बात तो यह है कि क्षेत्र में स्थापित बैंको के द्वारा अपने यहां कम स्टाफ होने का रोना रोकर दस कें सिक्को को लेने से बचते हुए नजर आ रहे है। बैको के द्वारा दस के सिक्के न लेने के कारण दुकानदार भी ग्राहको से दस के सिक्के लेने में आनाकानी कर रहे है।
हाथरस/हसायन- सिक्को को लेकर हर रोज हो रही दुकानदारो-ग्राहको में नौकझोक
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।