हाथरस/हसायन। कस्वा में शासन के द्वारा नगर पंचायत में करोडो रूपए खर्च करके बनवाई गई गली मुहल्लो की सडको व धार्मिक स्थल के आस-पास दबंगो के द्वारा गाय,भैंसो को बांधकर सडको पर अतिक्रमण के अलावा गंदगी फैला रहे है। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियो व अधिकारियो के द्वारा कस्वे के हर गली मुहल्ले में ग्रीन हसायन व क्लीन हसायन के बोर्ड भी लगवा दिए गए है। मगर उसके बाद भी कस्वे के ज्यादातर मुहल्लो की गलियो में खुलेआम पशु बांधकर सडको को गंदा करके प्रदूशण बढाने में सहायक हो रहे है। कस्बा के मौहल्ला किला खेडा स्थित श्री हनुमान बगीची पर मंदिरो के आसपास लोगो के द्वारा पशु बांधे जा रहे है। इस दौरान कस्बा के लोगो ने नगर पंचायत अध्यक्ष से गली मुहल्लो व मंदिरो के आसपास बंाधे जा रहे पशुओ को हटवाए जाने की मांग की है।
हाथरस/हसायन- गली मुहल्लो की सडको व धार्मिक स्थल के आस-पास बंध रहे पशु
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।