हाथरस। साहब! कहने को तो पाॅश आवास विकास कालौनी है लेकिन उसके हालात तालाब जैसे नजारों से कम नहीं हैं और लोग नारकीय हालातों में जीने को मजबूर हैं जबकि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह व नाकारा साबित हो रहा है।
उक्त समस्या को यूनीवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन वाष्र्णेय व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र गोयल रंग वालों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताते हुये कहा है कि आगरा रोड स्थित आवास विकास कालौनी में नाले व बरसात के पानी से जहां जलभराव होता है वहीं गन्दा पानी घरों में हिलोरें मारता है तथा गन्दा पानी भरे रहने से गम्भीर बीमारियां फैलने की आशंका है।
उन्होंने डीएम को बताया कि गन्दा पानी सरस्वती डिग्री कालेज के फील्ड में भर जाने के बाद वह पानी प्लाटों में होकर कालौनी में भर जाता है जिससे मकानों में भी दरारें आ रही हैं और गंभीर हादसा भी हो सकता है। नगर पालिका प्रशासन से भी कई बार कहा गया है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया और अधिकारी लापरवाह व नाकारा बने हुये हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त गंभीर समस्या से निजात दिलाने व पालिका अधिकारियों को आदेशित करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।