हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित रामनगर कालौनी में आज निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर जाने से भारी हडकम्प मच गया और 2 मजदूर भी घायल हो गये।
जानकारी के मुताबिक रामनगर कालौनी निवासी सतीश कुमार पुत्र फतेह सिंह द्वारा अपने मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है और कमरों के पडे लेंटर की आज सटरिंग खोलते ही लेंटर धडाम से गिर पडा जिससे लेंटर के मलबे में 2 मजदूर दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। इन मजदूरों को तत्काल उपचार हेतु एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।