हाथरस/सिकंदराराऊ। मौहल्ला बारहसैनी स्थित सिकंदराराऊ पब्लिक स्कूल में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चयनित बच्चों को पुरस्कार बांटे गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला प्रभारी रामसिंह कुम्भावत एवं प्रधानाचार्य आर के सिंह जादोंन ने किया जब कि संचालन सुरेन्द्र सिंह मास्टर ने किया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रथम चरण में 102 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिनमें कपिल कुमार पारस, याशिका चतुर्वेदी, एवं आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय चरण में जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 24 छात्र चयनित हुए हैं। जिनमें सिकंदराराऊ पब्लिक स्कूल के नाजिया एवं अब्दुल वासिद अंसारी ने सयुंक्त रूप से द्वितीय एवं शुभम यादव ने तृतीय स्थान अर्जित किया है। इन सभी बच्चों को राम सिंह कुम्भावत एवं आरके सिहं जादोंन व सुरेन्द्र सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर लोकेन्द्र, महक माहेश्वरी, फरहीन, शिल्पी, रंजना शर्मा, कमलेश कुमार, जगतप्रिय रत्न आदि थे।
वहीं दूसरी ओर सिकंदराराऊ नगर के पुरानी तहसील रोड स्थित जूनियर हाई स्कूल से स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में रैली निकाल कर जनजागरण किया गया। जिसका शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख संतोष चैधरी ने हरी झण्डी दिखा कर किया। रैली में शामिल बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर चल रहे थे।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संतोष चैधरी ने कहा कि शिक्षा समाज से अज्ञान के अंधेरे को दूर करती है। शिक्षा समाज को तरक्की का रास्ता दिखाती है। शिक्षित समाज ही विकास के रास्ते पर आगे बढ सकता है। अभिभावकों को अपने बच्चों में किसी प्रकार का भेदभाव किये बिना अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि लडकियों के बारे में पुरानी विचारधारा को त्याग देना चाहिए। आज लडकियां लडकों से आगे निकल रही हैं और अपने देश व परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।
एमडीएम के जिला समन्वयक अरविन्द शर्मा ने कहा कि शासन द्वारा समाज को पूर्ण शिक्षित बनाने के लिए विभिन्न तरीके से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए एमडीएम इन्ही प्रयासों का एक हिस्सा है।
इस मौके पर अरविन्द शर्मा एमडीएम जिला समन्वयक, हिमांचल वशिष्ठ, सुभाष शर्मा, पूर्वेन्द्र शर्मा, लल्लाबाबू, जयवीर सिहं, नसीम बेगम, रिहाना बेगम, ललित मोहन भारद्वाज, रवेन्द्र सक्सैना, नवेद हसन अंसारी, नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, कृष्णकंात, दीपक वाष्र्णेय आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।