हाथरस। सफाई मजदूरों एंव सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रागंण में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार द्वारा संविदा सफाई कर्मचारी की भर्ती में 40 हजार पदों पर आरक्षण व्यवस्था का विरोध शुरू कर दिया है सरकार ने इस सफाई मजदूर वर्ग के साथ भयंकर धोखाधड़ी की है। जिसका खामियाजा आगामी चुनावों में इस सरकार को भरना पडेग़ा। जनवरी 12 को लखनऊ में सफाई मजदूरों ने विधानसभा का घेराव करके यह दिखा दिया है हम कमजारे नही है। जरूरत पड़ी तो फिर विधानसभा बड़ी संख्या में घेराव करेगें। आज नगर पालिका में सतीष चंचच (अध्यक्ष) की नेतृत्व में बैठक कर विरोध किया गया है। आज से जिले की अन्य निकामों तथा बस्तियों में इसका पुरजोर विरोध करना है। जिले में जागरूकता पर 18 व 19 जुलाई को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा। और फिर विधानसभा घेराव को लखनऊ पहुचेगें। अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर में काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी। इस मौके पर रज्जन लाल, अशोक फौजी, हीरालाल, नानकचन्द्र, मनोज, विशन, बबलू, श्रीराम, विशाल, विवेक, सत्य प्रकाश, लखन, प्रदीप, विनोद आदि लोग मौजूद थे। तथा कोमल सिंह ने बैठक का संचालन किया।
हाथरस- नगर पालिका प्रागंण में सफाई मजदूर संघ ने संविदा सफाई कर्मचारी की भर्ती में 40 हजार पदों पर आरक्षण व्यवस्था का विरोध कर प्रदर्शन किया, 18 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम डीएम को देगें ज्ञापन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।