Top News

हाथरस- सिकन्द्रराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली से 26 दिन से लापता युवती का नही लगा सुराग

हाथरस। सिकन्द्रराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली निवासी एक युवती को सिलाई सिखाने का बहाना करके उसकी बुआ 25 दिन पूर्व अपने साथ ले गई। तब से उसका कोई अता पता नही है। युवती की मां ने अपनी ननद एंव अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुये हत्या की आशंका जताई है।
उर्मिला देवी पत्नी स्व. अमर सिंह निवासी गांव टोली ने कोतवाली में तेहरीर देकर बताया है कि 21 जून को उसकी ननद उसके घर आई और उसकी 20 वर्षीय पुत्री वर्षा को सिलाई सिखाने का बहाना करके अपने साथ ले गयी। उसके बाद से वर्षा का कोई अता पता नही रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने