Top News

हाथरस- जनपद के शहरी क्षेत्र के एससी के ऋण हेतु साक्षात्कार 22 को

हाथरस।  जनपद के शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति के जिन व्यक्तियों ने उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित योजनाऐं दुकान निर्माण, स्वतः रोजगार, लान्ड्री योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, हाथरस के कार्यालय में जमा किये है, उनके पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार 22 जुलाई शुक्रवार को कार्यालय उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 विकास भवन हाथरस कमरा नंबर 205 में प्रातः 11 बजे से  किया जायेगा।
जिला प्रबन्धक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम एसपी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी आवेदक अपने मूल अभिलेख जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र तथा दुकान निर्माण हेतु भूमि सम्बन्धी प्रमाणपत्र साथ में लेकर समय से कार्यालय में उपस्थित हों। यदि कोई आवेदक आवेदन करने से वंचित रह गया है तो 22 जुलाई तक आवेदन की समस्त औपचारिकताऐं पूर्ण कर साक्षात्कार में सम्मलित हो सकता है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने