Top News

हाथरस- जिले में 16 जुलाई से 22 तक मनाया जायेगा भूजल सप्ताह

हाथरस। शासन के निर्देशानुसार जिले में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूगर्भ जल के महत्व और उस पर आसन्न संकट को देखते हुए इसके संरक्षण, प्रबंधन, विवेक युक्त उपभोग, विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य तथा इस वर्ष का मुख्य विचार बिन्दु ’’वर्षा जल संचयन करें, भूजल संवर्धन बढ़ायें’’ से सम्पूर्ण प्रदेश में प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह आयोजित करने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभागीय निदेशक वानिकी, समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक,अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सीनियर जियोफिजिसिस्ट भूगर्भ जल विभाग आगरा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को भेजे परिपत्र में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई 2016 तक भूजल सप्ताह के दौरान अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने