हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस में सुबह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी. पी. एस. हाथरस के ऐस्टेट आॅफिसर एकत्व जैन व सभी सदस्य एवं पावना क्रिकेट अकादमी की टीम सहित विद्यालय के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस का लक्ष्य ही यही है कि यहाँ के प्रत्येक छात्र का सर्वांगीण विकास हो सके। उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में संलग्न दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस सुविधापूर्ण वातावरण में ऊर्जावान एवं नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं की क्षमताओं को नई दिशा दे रहा है। साथ ही योग इन छात्र-छात्राओं के जीवन को और भी अधिक गतिमान बना सकता है, क्योंकि योग तन ही नहीं अपितु मन को भी ऊर्जावान बनाता है। इसी के मद्देनज़र विद्यालय में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास भी कराया जाता है ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। योग शिक्षा के लिए है, अच्छी काया के लिये है, योग से व्यक्ति का मन शांत हो जाता है और तनाव कम हो जाते हैं व शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।