Top News

हाथरस- मधुगढी में गन्दगी व जलभराव को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका, वर्षो से नरकीय जीवन जी रहे हैं मधुगढी रोड के लोग

हाथरस। मधुगढी मे व्याप्त गंदगी से लोग परेशान हो चुके है कई वार प्रदर्शन करने एवं पालिका को ज्ञापन देने के वाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है लोग नरकीय जिन्दगी जीने को मजवूर हो गये हे। आज लेागो ने पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका गया।
वर्षो से नरकीय जीवन जी रहे मधुगढी रोड के लोग पूर्व मे कई वार यहां पर प्रदर्शन आदि कर चुके हैं। पालिका के साथ साथ जनपद के आलाधिकारी रोड का निर्माण कराने हेतु आस्वत किया जा चुका है परन्तु आज तक इस ओर कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। जवकि इस रोड को पास हुये दो वर्ष से अधिक हो गये है। मधुगढी नाने की स्थिति दयनीय हो गई है चेयरमैन इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसके कारण यहां की वाशिन्दे नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। साथ ही कुछ बडे नेताओं के द्वारा जो राजनीति की आड मे ठेकेदारी कर रहे है। वही अपनी रोटी सकेने मे लगे हुये हैं। यदि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था नहीं हुयी तो क्षेत्रीय लोग सडको पर उतरकर आन्दोलन करने को मजबूर होगे।
प्रदर्शन करने वालों मे पंकज यादव, संजू यादव, हबीब कुरेशी, चांद भाई अब्दुल हमीद, घनपतलाल, नितिन, सौरभ, आसु, मुजीवुर्रमान शरीफ, आजाद गुल्जार नबाब, रहीश आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने