Top News

हाथरस- जुआ खेलने के लिये पैसे न देने पर पति ने की थी पत्नी की गोली मारकर हत्या, थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किन्दौली में हुये हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

हाथरस। विगत 16 जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किन्दौली निवासी भूरा पुत्र ईसब खां ने अपने पत्नी से जुआ खेलने के लिये रूपये मांगने लगा तो पत्नी से रूपये देने का विरोध करने पर भूरा ने अवैध 315 बोर के तमंचा से उसके गोली मार दी थी जहां परिजनों द्वारा घायल पम्पी को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिये रैफर कर दिया था वहा उसकी मौत हो गई।
उक्त घटना का खुलासा करते हुये एसपी डा0 अजय पाल शर्मा ने बताया है कि 16 जून को 35 वर्षीय श्रीमती पम्मी पत्नी भूरा निवासी किन्दौली की उसके पति भूरा पुत्र ईसब खंा निवासी किन्दौली अपनी पत्नी से जुआ खेलने के लिये पैसे मांगें थे मगर उसकी पत्नी से जुआ खेलने के लिये पैसे न देने पर उसने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस कप्तान के निर्देशन में थाना हाथरस गेट प्रभारी के.पी.सिंह ने मय पुलिस फोर्स की घेराबंदी से आरोपी भूरा को रामदरबार मन्दिर के सामने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिन्दा करतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम कुशलपाल सिंह गेट प्रभारी, शेर बहादुर सिंह एसएसआई, मनोज शर्मा एसआई, सुधीर कुमार, जितेन्द्र कुमार, राकेश आदि पुलिसटीम ने गिरफ्तार किया है। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने