Top News

हाथरस- अलीगढ़ रोड स्थित राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर में कक्षा 10 व 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर में कक्षा 10 व 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को  पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा ने सभी बच्चों को सम्मानित कर उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किये। कक्षा 10 में जिन बच्चों ने पूर्ण अंक प्राप्त किये हैं वे सभी छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। सभी बच्चे अपने सम्मान को प्राप्त कर प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक के साथ विद्यालय की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गर्ग ‘रवि’ एड., राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, विक्रम लोहिया एवं  मोहित लोहिया व कोषाध्यक्ष श्रीमती मधू लोहिया ने भी बच्चों को सम्मानित किया और कहा कि ये बच्चे भविष्य में हमारे विद्यालय के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे।  पुलिस अधीक्षक ने भी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत एवं लगन को बनाये रखें जिससे आगे भी आपको सम्मानित किया जा सके। पढ़ाई की तरफ विशेष ध्यान देना अति आवययक है। अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गर्ग रवि  ने भी सभी बच्चों को उन्हें आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली मित्तल, एस.पी. भारद्वाज, तपेन्द्र सिंह, कपिल भाटिया, अमित कुशवाहा का सहयोग सराहनीय रहा।



Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने