Top News

हाथरस- अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने की शिक्षक हत्याकाण्ड की निंदा, मृतक के परिजनों को की 25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

हाथरस। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की एक बैठक आज राजकीय गल्र्स इ.का. में आहूत हुई। बैठक में मुख्य अतिथि डा. रमेश चन्द्र त्रिपाठी प्रदेश मंत्री अटेवा लखनऊ थे। मुख्य अतिथि डा.त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन लागू करने हेतु कार्यशैली, रणनीति एवं भविष्य की योजनाओं की चर्चा की, साथ ही प्रदेश सरकार को 9 लाख पेंशन विहीनों के दर्द को समझने के लिए संघर्ष हेतु ऊर्जा को बढ़ाने हेतु एक स्वर में सामूहिक मांग की गई।
जिला संयोजक अतुल वर्मा ने सदन को बताया कि बैठक रणनीति निर्धारण हेतु पदाधिकारी एवं विशेष स्वयं सेवकों की है। संघठन की प्रचार प्रसार रणनीति की चर्चा हुई एवं भविष्य हेतु इसे और प्रभावी बनाने हेतु और सार्थक प्रयास करने होंगे। ब्लाक अध्यक्ष हसायन देवेन्द्र कुमार ने सामूहिक तिथिबद्ध ज्ञापन प्रदेश के समस्त जनपदों की तहसीलों में उप जिला मजिस्ट्रटों को देने पर जोर दिया। ब्लाक मंत्री दीपक सारस्वत ने प्रिंट मीडिया एवं अन्य माध्यमों से संगठन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। विद्युत विभाग के संयोजक राकेश ने विभाग की वस्तु स्थिति स्पष्ट की कि कुछ सदस्यों की भविष्य निधि कट रही है फलस्वरूप वे सहयोग करने में थोड़ा हिचकिचा रहे हैं। जिला मंत्री विशाल शर्मा ने ज्ञापनों की रणनीति पर जोर दिया स्पष्ट किया कि ज्ञापन हेतु केन्द्र एवं राज्यों में शासक पार्टी पर जोर देने का प्रयास करें एवं संगठन को महिला शाखा एवं इकाई शाखाओं के प्रमुखों को शीघ्र सक्रिय एवं क्रियाशील किया जाये। ब्लाक अध्यक्ष सासनी डा. राजेश ने तृणमूल स्तर तक संगठन की गतिविधि ले जाने पर जोर दिया।
सभा के अन्त में अपने अटेवियन साथी अमित सिंह के आकस्मिक देहान्त पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया एवं हत्या की घोर निन्दा की गई। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा को सौंपा गया। इस ज्ञापन की दूसरी प्रति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी दी गई। ज्ञापन के माध्यम से अमित सिंह के हत्यारोपियों को यथाशीघ्र पकड़ने तथा उनके ऊपर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई एवं उ.प्र. सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता व मृतक आश्रित कोटे में परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में अतुल कुमार वर्मा, अमर नाथ यादव, सोमेन्द्र शर्मा, रमेश कुमार, सतीश्ेा चन्द्र, सोनू शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह सैंगर, राघवेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र कौशल, उमेश सारस्वत, दीपक सारस्वत, नरेश मीणा, जितेन्द्र सारस्वत, अवधेश सिंह, विशाल शर्मा, अमित सैंगर, नीलेन्दु शर्मा, नीरज कुमार, कपिल कौशिक, अनुराग तिवारी, प्रीतम चैहान, सुनील यादव, अजय गौड़ आदि अटेवियन शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने