हाथरस। शहर के मधुगढ़ी रोड का पिछले काफी समय से सड़क निर्माण नहीं होने व बार-बार टाल मटोल कर देने तथा गन्दगी व जलभराव से आक्रोशित लोगों का गुस्सा आज सड़क पर फूट पड़ा और मथुरा-कासगंज हाइवे पर जाम लगाकर जहां जमकर हायतौबा की वहीं पालिका प्रशासन का पुतला फूंका।
मधूगढ़ी रोड के वाशिन्दों का कहना है कि मधूगढ़ी रोड सड़क का निर्माण नहीं कराये जाने से जहां गन्दगी व जलभराव हो रहा है वहीं क्षेत्रीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जबकि इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। जाम लगा रहे लोगों ने पालिका प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर अलविदा की नमाज से पहले सड़क निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा आन्दोलन होगा।
इस मौके पर इकरार, आमिर, शामिल, लग्गो, आशिक, ईल्लो, बबलू, सलीम, नजर, नजरू, दीपक, प्रदीप, पवन, अनवर, विष्णु, अक्सर, मुल्लाजी, बन्ने खां आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।