हाथरस। हिन्दू युवा वाहिनी वार्ड नं. 7 बीटीसी विद्यालय के सामने की गलियों में हो रही सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बासुदेव माहौर ने घटिया निर्माण पर सड़क ठेकेदारा को कड़ी चेतावनी दी और आगे सही कार्य करने की हिदायत दी। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।
पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर द्वारा रमनपुर मैनरोड डा. कुरैशी की दुकान से चैराहे तक सड़क निर्माण, बीटीसी डायट की गलियों का निर्माण कराया जा रहा है और वार्ड में 5 हैण्डपम्प नये लगवाये गये हैं। वार्ड में पालिकाध्यक्ष द्वारा 70-80 लाइटें लगवाई गई हैं जिससे वार्ड की लाइट की समस्या समाप्त हो गई है और कार्यकर्ताओं की मांग पर वार्ड में 3 नल, चैबे वाली गली में एक नल और यादव कालौनी में एक नल, नाई के नगला में नल और लाईटें तथा सड़क निर्माण कराने का आश्वासन पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बासुदेव माहौर द्वारा दिया गया। वर्तमान में कुछ लोग पालिका के खिलाफ धरना-प्रदर्शन निजी स्वार्थ के कारण करने की योजना बना रहे हैं। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बासुदेव माहौर के प्रयास से केन्द्र सरकार द्वारा हाथरस के विकास कार्य के लिये अमृत योजना में 216 करोड़ रूपये दिये गये हैं। विकास कार्यों के लिये इतनी बड़ी राशि पालिका को दी गई है। जिससे शहर में विकास की गंगा बहेगी।
स्वागत करने वालों में रूपकिशोर वर्मा, उमेश वर्मा, देवांश रंजन, शुभम पचैरी, यश शाह, मुकेश वर्मा, मोहित कश्यप, दीपक यादव, हैप्पी आत्रेय, जगदीश नागर, यदवीर चैहान, पुनीत प्रताप सिंह, रवि वर्मा, अजय वर्मा आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।