हाथरस। इस भीषण गर्मी के मौसम में अगर बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत हो तो तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिये। क्योंेिक ऐसे ही उल्टी-दस्त ने आज एक मासूम बालिका की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी गोपाल की करीब 7 वर्षीय पुत्री वर्षा को 2 दिन से उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर उसका उपचार वहीं आसपास में कराया गया लेकिन जब उसकी आज ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वर्षा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हाथरस- थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयाबांस में उल्टी-दस्त ने सात वर्षीय मासूम बालिका को निगला, परिजनों में मचा कोहराम
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।