Top News

हाथरस- आप आदमी पार्टी ने हनुमान गली कार्यालय से महंगाई डायन शोभायात्रा निकाल कर प्रदेश की अखिलेश व केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

हाथरस।  कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त जनता की आवाज को बुलन्द करते हुये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज महंगाई डायन शोभायात्रा निकाल कर प्रदेश की अखिलेश व केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उक्त यात्रा हनुमान गली कार्यालय से प्रारंभ होकर नयागंज, पत्थर बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, मोहनगंज, बैनीगंज, रामलीला ग्राउंड, सासनी गेट, सरक्यूलर रोड होते हुये हनुमान गली पर ही समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने दाल हुई 200 के पार, शर्म करो मोदी सरकार और टमाटर 100 के पार हाय-हाय अखिलेश सरकार के नारे लगाये और महंगाई रोकने में नाकाम दोनों सरकारों को नींद से जगने की सलाह दी। साथ ही आने वाले चुनावों में महंगाई के कारण दोनों सरकारों को सबक सिखाने की बात भी कही।
महंगाई डायन शोभायात्रा में जिला सचिव नीरज कुमार, समीर पाथरे, गजेन्द्र राना, जगदीश यादव, प्रशान्त, ममतेश चन्दर, शशि जैसवाल, कामिनी शर्मा, कान्हा, छोटू, भगवान सिंह, मौ. इकबाल, धीरज अस्थाना, रमेशचन्द्र, राजेश अग्रवाल, राहुल उपाध्याय, दक्ष कुमार, सुनील तिवारी आदि शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने