Top News

हाथरस- मथुरा रोड़ स्थित स्टार रेस्टोरेन्ट पर शहर काग्रेंस कमैटी ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हाथरस। शहर काग्रेंस कमैटी द्वारा काग्रेंस युवराज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस मथुरा रोड़ स्थित स्टार रेस्टोरेन्ट पर गुलाब सिंह पूर्व ए.आर.एम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनुज संत ने संयुक्त रूप से केक कांट कर खुशियां मनायी।
जिला शोसल मीडिया प्रभारी कपिल नरूला ने कहा कि काग्रेंस पार्टी वो महान पार्टी है। जिसके नेताओं ने देश की आजादी से लेकर आज तक देश के विकास व उत्थान के लिये कार्य किये और अपने पूर्वजो के नक्शे कदम पर चलते हुये आज राहुल गांधी ने भी अपना जीवन समर्पित कर दिया है। समस्या निस्तारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आर.के. राजू व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललतेश गुप्ता ने राहुल गांधी को आज के युग का विश्व का महान नेता बताया।
अन्त में सभी ने एक दूसरेे को बधाई देते हुये में प्रण लिया कि राहुल को सबसे बड़ी बधाई विधान सभा चुनावों में हाथरस से काग्रेंस का विधायक जिताकर देगें। इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ, डा0 रमेश चन्द्र, मेघ सिंह, अवधेश, क्रपेन्द्र सिंह चैहान, नितिन कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, जोनी, विजेन्द्र सिंह, बौबी यादव, पन्ना लाल, रमन गुप्ता, एन.पी. पिप्पल आदि मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने