Top News

हाथरस- आर्य समाज मुरसान गेट पर हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा भव्य कार्यक्रम किया गया आयोजित

हाथरस। छत्रपति शिवाजी द्वारा की गई हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को आर्य समाज मुरसान गेट पर हिन्दू जागरण मंच द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा वीर शिवाजी के छवि चित्र पर माल्यार्पण करके व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये हि.जा.मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुये छत्रपति शिवाजी की तरह हिन्दू समाज को भी संगठित करके हिन्दवी साम्राज्य की स्थापना करने की आवश्यकता है। छत्रपति शिवाजी के समय भी हिन्दू समाज पर अत्याचार हो रहा था, आज भी हिन्दू समाज पर अत्याचार हो रहा है। शिवाजी की तरह संघर्ष करने की आवश्यकता है। नगराध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि हिन्दू समाज को अपनी घटती जनसंख्या पर चिन्तन करते हुये देश मे जनसंख्या बृद्वि रोकने हेतु कानून बनाना चाहिये। नरेन्द्र प्रेमी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हिन्दू समाज की माताओं को अपनी संतान मे शिवाजी जैसे संस्कार पैदा करें। संजय सिंहा ने कहा कि जातिभेद को भुलाकर संगठित होकर दोवारा हिन्दू साम्राज्य का गठन करके मार्ग प्रशस्त करेे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील शर्मा ने की।
इस मौके पर सचिन पुण्डींर, सुनीता वर्मा, अनिल पण्डित, जितेन्द्र माहौर, बौबी चैहान, अशोक शर्मा, हेमंत, दीपेश, योगेश वर्मा, ईशु गौतम, विशाल पाथरे, शिवशंकर गुलाठी, रमन पण्डित, केसी महाशय, मौनू गौस्वामी आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने