Top News

हाथरस- संत भवन में आयोजित दो दिवसीय श्री आदिनाथ भगवान विधान का विश्व शान्ति महायज्ञ के साथ समापन

हाथरस। 1008  श्री आदिनाथ भगवान की पूजा में श्रद्वालुओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे से भगवान का अभिषेक के साथ शान्ती धारा की गयी जिसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। संत भवन में आयोजित कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी राकेश भैय्याजी के सानिध्य में आदिनाथ भगवान विधान के समापन पर लघु शोभायात्रा निकाली गयी।
बाल ब्रह्मचारी राकेश भैयाजी के सानिध्य में चल रहे दो दिवसीय आदिनाथ भगवान विधान के अन्तिम दिन प्रातः 6 बजे से समाज के पुरूषों ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया, शान्तीधारा टंªक परिवार के द्वारा की गयी। विधान पूरा होने के साथ शहर में आदिनाथ भगवान की रथयात्रा निकाली गयी रथयात्रा में समाज के महिला पुरूष नाचते गाते हुये चल रहे थे। रथयात्रा संत भवन से शुरू होकर हलवाई खाना नजिहाई, पसरट्टा बाजार होती हुई 1008 श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पर रथयात्रा का समापन हुआ। समापन के बाद भगवान का अभिषेक के साथ विश्व शान्ती महायज्ञ किया गया जिसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्र प्रकाश जैन, अरविन्द कुमार जैन, संजीव जैन, पंकज जैन, अशु जैन, विभोर जैन, जिनेन्द्र जैन, सिम्पल, वीरेन्द्र कुमार जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, उमा शंकर जैन अध्यक्ष जैन नवयुवक सभा, मुकेश जैन, डिम्पल जैन, अनूप कुमार जैन, मोहन लाल जैन, संजीव जैन भूरा, जैकी जैन, विनय जैन, तन्नू जैन, विजय कुमार जैन, सुधीर जैन, धीरज जेैन, स्वेतांक जैन, विशाल जैन, संजय जैन, संजीव जैन, पुल्कित जैन, कमलेश जैन, अनिल जैन पिंकी जैन धमेन्द्र जैन, रीता जैन, शोभी जैन, रिंकी जैन, जूही जैन, जया जैन, सुमन जैन, रूवी जैन, सुलेखा जैन आदि ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने