Top News

हाथरस- आजमगढ की महिला से पैसे के लेनदेन में रामनगर कालौनी निवासी एक महिला ने उसके 2 बच्चे रखे, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने वापस दिलवाये बच्चें

हाथरस। कोतवाली पुलिस से एक महिला द्वारा अपने 2 बच्चों को छुड़ा लेने की पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बच्चों को छुड़ाकर महिला को वापस दिलाये।
महिला श्रीमती पायल पत्नी संदीप निवासी आजमगढ़ जौनपुर ने आज कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा से शिकायत की कि रामनगर कालौनी निवासी एक महिला श्रीमती सुमन शर्मा पत्नी स्व. मोहनलाल शर्मा ने जबरन उसके 2 पुत्रों जिसमें एक पुत्र 15 दिन का है को उससे छुड़ा लिया है जिस पर कोतवाली इंसपैक्टर ने तत्काल पुलिस भेजकर जहां बच्चे वापस दिलाये वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि मामला बच्चों को बंधक बनाने का नहीं था बल्कि पैसे के लेनदेन का था। शिकायत करने वाली महिला उक्त महिला के यहां किराये पर रहती थी तथा उसके पहले पति की मौत हो जाने पर उसने अपने पहले पुत्र को लिखित में सुमन को दे दिया था और बाद में पायल खन्दौली में किसी और के पास रह रही है। जबकि पायल के दूसरा बच्चा होने पर सुमन ने ही उसके इलाज में करीब 20 हजार रूपये खर्च किये थे जिसका लेनदेन को लेकर ही विवाद था। अब उसका बच्चा उसे वापस दिला दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने